Thursday, 22 March 2018

कारर्पोरेट सोशल रिश्पोंसिविलिटी से

रेडक्रॉस ब्लड बैंक एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में होगी

एमआरआई एवं सीटी स्केन की व्यवस्था

इंदौर, 22 मार्च 2018

      कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय में पेट्रोलियम व गैस कंपनियों के प्रबंधकों/प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में बताया गया कि इंडियन रेडक्रास सोसायटी इंदौर के द्वारा छावनी स्थित लगभग 3 करोड़ की लागत से जनसहयोग से नवीन भवन बन कर तैयार है। रेडक्रॉस द्वारा भवन में जल्द ही ब्लड बैंक व एक्सरे आदि की व्यवस्था की जा रही है। नव निर्मित भवन में डायग्नोस्टिक सेन्टर भी रेडक्रास के तत्वावधान में  नो प्रोफिट-नोलॉस के आधार पर संचालित किये जाने की योजना है। इस संबंध में इच्छुक संस्थानों से टेण्डर भी आमंत्रित किये गये हैं। डायग्नोस्टिक सेन्टर के लिए एमआरआई व सिटी स्केन मशीनों की व्यवस्था की जानी है। इन मशीनों की व्यवस्था के लिए पेट्रोलियम व गैस कंपनियों के प्रबंधकों ने कारपोरेट सोशल रिस्पोंसिविलिटी के तहत कराये जाने के लिए सहमति व्यक्त की। एडीएम श्री कैलाश वानखेड़े को कंपनियों के साथ समन्वय हेतु नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीएसआर मद से रेडक्रास को राशि उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कंपनियों को प्रपोजल भी भिजवाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में 5 कंपनियों आई.ओ.एल., बी.पी.सी. एल., एच.पी.सी.एल., गेल एवं अवंतिका गैस के प्रबंधक/प्रतिनिधि उपस्थित थे।

क्रमांक210/433 /भदौरिया/जी

No comments:

Post a Comment