Thursday, 22 March 2018

संभाग में परिवहन विभाग ने बनायें 17 हजार से अधिक महिलाओं के वाहन लायसेंस

इंदौर, 22 मार्च 2018

      पिंक लायसेंस योजना अंतर्गत संभाग में अद्यतन 17500 लायसेंस बनवा कर महिलाओं व लड़कियों को वितरित किये जा चुके हैं। संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राजेश मेहरा ने बताया कि पिंक लायसेंस योजना अंतर्गत परिवहन विभाग के समन्वय से 17 वर्ष या अधिक उम्र की लड़कियों व महिलाओं के नि:शुल्क  लायसेंस बनवाये जा रहे हैं। योजना अंतर्गत अद्यतन जिला बुरहानपुर में 4100, जिला इंदौर में 3307, खण्डवा में 2350, धार में 1910, खरगोन में 1876, झाबुआ में 1632, बड़वानी में 1205 व जिला अलीराजपुर में 1120 पिंक लायसेंस बनवाकर वितरित किये जा चुके हैं। संभागीय संयुक्त संचालक ने बताया कि पिंक लायसेंस बनवाने संबंधी कार्य में इंदौर संभाग प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

      संभागीय संयुक्त संचालक ने 17 वर्ष अथवा अधिक उम्र कि लड़कियों एवं महिलओं से अनुरोध किया है कि यदि वे नि:शुल्क लायसेंस बनवाना चाहती हैं तो वे निकटतम आंगनवाड़ी केन्द्र या महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

क्रमांक211/434 सिंह/विजय

No comments:

Post a Comment