बहु मंजिला आवासीय सह व्यवसायिक परिसर रेनबो रेसीडेंसी का अध्यक्ष श्री कृष्णमुरारी मोघे ने भूमि पूजन किया
एक अप्रैल,2018 शनिवार को मण्डल की आवासीय सह व्यावसयिक योजना का भूमि पूजन मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के अध्यक्ष श्री कृष्णमुरारी मोघे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इंदौर शहर में सरवटे बस स्टेण्ड के पास एक होटल के भवन के ध्वस्त होने की वजह से हुई जनहानि के कारण उक्त कार्यक्रम में दो मिनिट मोन रखकर शोक सभा की गई एवं अध्यक्ष महोदय के निर्देश पर मंच कार्यक्रम स्थगित कर कार्यक्रम को सादगीपूर्ण तरीके से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर भूमि भूजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री मोघे द्वारा बताया गया है कि मण्डल की रेनबो रेसीडेंसी का निर्माण उच्च गुणवता के साथ समयसीमा में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा तथा इस परिसर की शहर में एक विशिष्ट पहचान होगी। रेनबो में पन्द्रह मंजिल आवासीय टॉवर तथा आठ मंजिल व्यावसायिक परिसर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है तथा अगले नियत तीन वर्षो के पूर्व ही निर्माण कार्य पूर्ण कर भवनों का आधिपत्य दिया जायेगा। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता , विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री रवीन्द्र सिंह आयुक्त गृह निर्माण मण्डल, संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपाल चावड़ा, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा, सभापति श्री अजय सिंह नरूका, पार्षद श्री संजय कटारिया, श्री परसराम वर्मा, राष्ट्रीय दाल मिल एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री सुरेश अग्रवाल, के अलवा श्री विष्णु प्रसाद शुक्ला, श्री जगमोहन वर्मा, श्री गोपी नेमा, श्री बालकृष्ण अरोरा, श्री दिलीप वर्मा, श्री गोविन्द मालू, सुश्री आशा सोनी, श्री कमलेश नाचन, श्री भरत पारीख, श्री ललित पोरवाल, सुश्री ज्योति पोरवाल, श्री सुनील पाटीदार, श्री सुमित मिश्रा, श्री अमित सिंग चौहान, श्री राजेन्द्र रघुवंशी, सुश्री साधना दुबे, सुश्री रश्मि दुबे, श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री परमजित सिंह बग्गा, श्री भगवान दास कटारिया, श्री पिंकी नेमा, श्री नरेन्द्र परमार, श्री सुरेन्द्र वाजपेई, डॉ. दिव्या गुप्ता, सुश्री चन्दा वाजपेई उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती दीपिका कमलेश नाचन द्वारा किया गया।


No comments:
Post a Comment