उचित मूल्य दुकान विहीन पंचायतों के लिए आवेदन
25 अप्रैल तक
इंदौर 12 अप्रैल 2018
राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा विभाग की बेवसाइट http://www.food.mp.gov.in पर उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायतों की सूची दी गई हैं। उसी बेवसाइट पर दुकान विहीन आवंटन हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया भी बताई गई हैं। इसी तारतम्य में जिले में ग्रामीण क्षेत्र में 27 आवंटित शासकीय उचित मूल्य की दुकान, ग्राम पंचायत देवराखेडी, तलावली, पाडल्या, चिराखान, भिड़ोता, बेगंदा, हरनासा, सलमपुर, जलोदियापार, अहीरखेड़ी, बोरिया, कडोदा, उषापुरा, हसनाबाद, भाग्या, सिंदोड़ा, बाँक, हरनियाखेड़ी, कुवाली, दुर्जनपुरा, गांगलियाखेडी, आकवी, शिवनगर, नावदा, भैंसलाय, खुर्दा, राजपुरा को छोड़कर शेष 126 उचित मूल्य दुकानविहीन ग्राम पंचायतों में दुकान आवंटन के लिए पात्र संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन पत्र 31 मार्च 2018 तक आमंत्रित किये गये थे। ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त नहीं होने को दृष्टिगत रखते हुए उचित मूल्य दुकानविहीन ग्राम पंचायतों में दुकान आवंटन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2018 तक बढ़ाई गई हैं। ग्राम पंचायतों की सूची बेवसाइट http://www.food.mp.gov.in पर उपलब्ध हैं। रिक्त ग्राम पंचायतों एवं दुकान आवंटन की प्रक्रिया के संबंध में क्षेत्रीय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
No comments:
Post a Comment