मेहरम सीट के लिये प्रदेश की 52 मुस्लिम महिलाओं का चयन
इंदौर, 29 अप्रैल 2018
हज कमेटी ऑफ इंडिया, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश की ऐसी महिलाएं, जिनके मेहरम हज-2018 में सफल घोषित हो चुके हैं, उन्होंने हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी मेहरम प्रकरण के अंतर्गत 500 सीट्स हेतु आवेदन किया था। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा गत 21 अप्रैल, 2018 तक कुल प्राप्त 577 आवेदनों में से 500 सीट्स मेहरम कोटे से प्लस 77 सीट्स कैन्सिलेशन के विरूद्ध इस प्रकार कुल 577 महिला आवेदकों को चयनित कर सूची जारी की है, जिसमें मध्य प्रदेश से 52 महिलाओं का चयन हुआ है।
सचिव राज्य हज कमेटी श्री दाउद अहमद खॉन ने बताया कि उपरोक्त चयनित महिला आवेदकों को अपनी-अपनी केटेगरी के विकल्प अनुसार राशि पे-इन-स्लिप के माध्यम से इज कमेटी ऑफ इंडिया के भारतीय स्टेट बैंक के खाता क्रमांक 32175020010 फी टाइप 25 या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता नंबर 318702010406009 की किसी भी कोर बैंकिंग शाखा में जमा कर हज कमेटी ऑफ इंडिया वाली मूल पे-इन-स्लिप, मेडिकल सक्रेनिंग एण्ड फिटनेस सर्टिफिकेट, मूल वैध मशीन रिडएबल अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट एवं पासपोर्ट के पीछे एक कलर फोटोग्राफ टेप से चस्पा कर 5 मई, 2018 तक कार्यालय मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी, हज हाउस, ग्राम सिंगारचोली, गुलमोहर गार्डन के पीछे, एयरपोर्ट रोड, भोपाल में जमा करें। अधिक जानकारी हेतु राज्य हज कमेटी के दूरभाष क्रमांक 0755-2530139 पर संपर्क कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment