Friday, 6 April 2018


मिशन जीरो अपशिष्ट पर अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस 9 अप्रैल को ब्रिलियन्ट कन्वेशन में
एशिया और प्रशांत का आठवां क्षैत्रीय 3 R फोरम
लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन करेंगी शुभारंभ

इंदौर 06 अप्रैल 2018
      संभागायुक्त श्री संजय दुबे की अध्यक्षता में शुक्रवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 09 अप्रैल 2018 से 12 अप्रैल 2018 के बीच आयोजित होने वाली आठवीं रिजनल इंडिया 3-आर फोरम इन एशिया एण्ड द पैसिफिक कार्यक्रम की तैयारियों से संबंधित बैठक संपन्न हुई। बैठक में एडीजीपी श्री अजय शर्मा, कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े, डीआईजी श्री हरीनारायण चारी मिश्रा, निगम आयुक्त श्री मनीष सिंह, एडीएम श्री कैलाश वानखेड़े, एडीएम श्री अजय देव शर्मा तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
      बैठक में संभागायुक्त श्री संजय दुबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले एशिया एण्ड द पैसिफिक देशों के साथ ही देश के विभिन्न्‍ राज्यों से आने वाले अतिथियों के लिए ठहरने, एयरपोर्ट पर रिसीव करने, उनके लिए वाहन व्यवस्था, होटलों में कमरों की व्यवस्था, प्रोटोकोल के अनुसार सुनिश्चित की जाये। उन्‍होने कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में बैठक व्यवस्था पर भी चर्चा की। बताया गया कि हॉल में अतिथियों के प्रोटोकोल के अनुसार बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही हैं। बैठक में बताया गया कि 09 अप्रैल 2018 से 12 अप्रैल 2018 तक विभिन्न सत्र आयोजित होगें। सत्रों के लिए विषय भी निर्धारित कर दिये गये हैं।
       बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में लगभग 35 देशों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। इसमें लगभग 250 प्रतिनिधि/डेलीगेट अंतर्राष्ट्रीय स्तर से होगें। देश के अलग-अलग राज्यों से 100 महापौर भी इसमें भाग लेंगे। इसके अलावा लगभग 300 प्रतिनिधि देश के विभिन्न राज्यों से भागीदारी करेगें। अतिथियों को लाने-ले जाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था रहेगी।

No comments:

Post a Comment