लीज राशि की होगी वसूली
इंदौर 13 मई 2018
जिला प्रशासन इंदौर ने मालवा एम्यूजमेन्ट पार्क संजय नगर एम.एन. 17 खरगोन से लीज रेंट की राशि आरआरसी प्रकरण के तहत वसूलने के आदेश दिये है। इस संस्था को दशहरा मैदान की 10 हजार वर्गफीट भूमि पर 30 दिवस हेतु प्रदर्शनी लगाने की अनुमति अस्थाई लीजरेन्ट 7 लाख 35 हजार 288 रूपये जमा करने की शर्त पर प्रदाय की गई थी। आवेदक द्वारा 10 हजार वर्गफीट के स्थान पर 60 हजार वर्गफीट भूमि का उपयोग किया गया, जिस हेतु आवेदक को 44 लाख 11 हजार 726 रूपये शासकीय कोषालय में जमा करने थे, किन्तु उनके द्वारा कुल राशि 7 लाख 35 हजार 288 रूपये जमा किये गये है।
संस्थान से शेष राशि वसूली हेतु आर.आर.सी. प्रकरण कलेक्टर खरगोन को प्रेषित किया जा रहा है। आवेदक संस्थान द्वारा शर्तो का उल्लंघन किया गया है। भविष्य में उक्त संस्थान को इंदौर जिले की सीमा अंतर्गत किसी प्रकार की अनुमति प्रदान नहीं की जायेगी। साथ ही इंदौर जिले में उक्त संस्थान की कोई चल/अचल संपत्ति की जानकारी भी संकलित की जा रही है, जिससे कि राशि वसूली संबंधी कार्यवाही की जा सके।
/महिपाल/अभिषेक
No comments:
Post a Comment