इंदौर जिला भारत सरकार की बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम में शामिल
इंदौर, 12 मई 2018
भारत सरकार द्वारा क्रियांवित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत इंदौर जिले को भी शामिल किया गया हैं। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत इंदौर सहित प्रदेश के कुल 36 जिले शामिल किये गये हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित जिलों में 6 विभागों द्वारा मिलकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का समन्वित रूप से क्रियांवयन किया जायेगा। इन विभागों द्वारा इस कार्यक्रम के प्रभावी क्रियांवयन के लिए जिला स्तरीय कार्य योजना भी बनाई जायेगी।
जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री राकेश वानखेड़े ने बताया कि इंदौर जिले को इस कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल करने से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को प्रभावी और ढ़ंग से क्रियांवित करने में गति आयेगी। उन्होने बताया कि इस योजना के क्रियांवयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शहरी विकास अभिकरण को शामिल किया गया हैं। उक्त सभी विभाग समन्वित कार्ययोजना तैयार करेगें। साथ ही जिले में जिला स्तरीय, विकास खण्ड स्तरीय और ग्राम पंचायत स्तरीय समिति का गठन भी किया गया हैं।
/सिंह/कपूर
No comments:
Post a Comment