Wednesday, 18 January 2017

दो आरोपी रासुका में निरुद्ध
इंदौर 18 जनवरी, 2017
    इंदौर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने दो आरोपियों को रासुका में निरूद्ध करने के आदेश जारी किये हैं।
    जारी आदेशानुसार जिन आरोपियों को रासुका में निरूद्ध किया गया है,उनमें जोशी कॉलोनी निवासी आरोपी लक्की उर्फ लखन पिता राजेश भिलवारे, तथा समाजवाद नगर निवासी आरोपी पारस पिता परदेशी धानक शामिल हैं। इन आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में अनेक आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
महिपाल/कपूर

No comments:

Post a Comment