खण्डवा जिले में ओंकारेश्वर और हनुमंतिया में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं
इंदौर 19 जनवरी, 2017
मध्यप्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक सभापति श्री गिरीश गौतम की अध्यक्षता में आज इंदौर संभाग के खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर विश्रामगृह में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने पर्यटन, नर्मदा घाटी विकास और ओंकारेश्वर की व्यवस्था के उन्नयन और नमामि देवी नर्मदे कार्यक्रम के सम्बन्ध में सुझाव दिये। इस समिति में विधायक श्री महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा, श्रीमती नीना वर्मा, श्री सुदर्शन गुप्ता शामिल हैं। समिति के सदस्यों ने खण्डवा जिले में परिवहन व्यवस्था सुधारने, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के लायसेंस निरस्त करने का सुझाव दिया।
सभापति श्री गौतम ने बैठक में कहा कि खण्डवा जिले में विशेष मुहिम चलाकर बीपीएल राशन कार्डों का भौतिक सत्यापन किया जाये तथा अपात्र लोगों को बीपीएल सूची से बाहर किया जाये। पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान श्री गौतम ने कहा कि खण्डवा जिले में ओंकारेश्वर और हनुमंतिया में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। यहाँ पर पर्यटकों के लिये और अधिक सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है। प्राक्कलन समिति के सदस्यों ने सुझाव दिया कि धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर में नगर पालिका ओंकारेश्वर द्वारा हरिद्वार और ऋषिकेश की गंगा आरती की तर्ज पर नर्मदा आरती का आयोजन किया जाये। सभापति श्री गौतम ने कहा कि राज्य शासन की मंशा है कि समाज के सबसे गरीब वर्ग को शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ मिले। राज्य शासन गरीबों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। प्राक्कलन समिति के सदस्य प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा मैदानी हकीकत जानने के लिए कर रहे हैं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वरदमूर्ति मिश्रा, नगर निगम खण्डवा के आयुक्त श्री जे.जे. जोशी, ओंकारेश्वर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री देवेन्द्र चौहान, खाद्य विभाग के श्री एस.आर. कोठारे, नगर प्रशासन विभाग के प्रोजेक्ट आफिसर श्री अरविन्द चौहान एवं अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
सिंह/वटके

No comments:
Post a Comment