उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे पुरस्कृत
इंदौर, 16 जनवरी,2017
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इसके लिये सभी शासकीय विभागों से अधिकारी-कर्मचारियों के नाम मंगाये गये है।
अपर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि इच्छुक विभाग अपने अधिकारी-कर्मचारियों के नाम 20 जनवरी तक निर्धारित प्रारूप में दे सकते है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष जिन अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया था उन्हें इस वर्ष पुरस्कृत नहीं किया जायेगा। अगर इनके द्वारा विशेष उल्लेखनीय कार्य किया गया हो तो उसका प्रस्ताव विस्तृत टीप के साथ अलग से भेजा जाये। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक संस्था को भी रनिंग शील्ड एवं प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जायेगा । ऐसी संस्था, जिसने समाज सेवा, स्वास्थ्य, नि:शक्त, वृद्धों एवं शिक्षा-साक्षरता, नशामुक्ति, पर्यावरण इत्यादि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया गया है, वे संस्थाएं अपने प्रस्ताव उल्लेखनीय कार्य की विस्तृत रिपोर्ट और फोटोग्राफ इत्यादि के साथ आगामी 20 जनवरी तक संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय इंदौर जी-6 कलेक्टोरेट में प्रस्तुत कर सकते हैं । निर्धारित तिथि के पश्चात प्रस्ताव प्राप्त नहीं किये जायेंगे ।
श्व् महिपाल/अभिषेक
No comments:
Post a Comment