Monday, 20 February 2017

दक्षिण एशियाई देशो  की संसद के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने 
प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी माण्डव का किया भ्रमण 
------
माण्डव पहुंचने पर परम्परागत रूप से किया गया स्वागत
------
भारतीय संस्कृति व विरासत को सराहा
इंदौर, 20 फरवरी 2017
इंदौर में आयोजित दक्षिण एशियाई देशों के सदनों के अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में आये अध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने आज प्रसिद्ध ऐतिहासिक और पर्यटन नगरी माण्डव का भ्रमण किया। माण्डव पहुंचने पर उनका परम्परागत रूप से आत्मीय स्वागत किया गया और उन्हें माण्डव में स्थित विभिन्न दर्शनीय स्थलों के दर्शन कराये गये। इस अवसर पर उनके सम्मान में लोक कलाकारों द्वारा भगोरिया नृत्य की रंगारंग प्रस्तुती दी गयी। 
दक्षिण एशियाई देशों  की संसदों के स्पीकर, संसद सदस्य व प्रतिनिधियों ने सोमवार को माण्डव का भ्रमण किया ।  उन्होंने माण्डव स्थित ऐतिहासिक इमारत  रानी रूपमति महल, जामा मस्जिद व जहाज महल को देखा। भ्रमण दल में अफगानिस्तान, भूटान, श्रीलंका व मालदीप के स्पीकर व प्रतिनिधि सहित लगभग 80 लोग ’शामिल  थे। 
माण्डव पहुॅंचने पर मालवा रिसोर्ट में उनका परम्परागत रूप से तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। धार कलेक्टर श्री श्रीमन् सील;शुक्ला  ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किये । मालवा रिसोर्ट में आदिवासी लोक कलाकारों ने रंग-बिरंगे परिधान में भगोरिया नृत्य की प्रस्तुती दी और अतिथियों को  मंत्रमुग्ध कर दिया। इस नृत्य को देखकर विदेश से आये प्रतिनिधि भी अपने आपको रोक नहीं पाये तथा वे भी इस दल में शामिल होकर मान्दल और ढोल की थाप पर थिरके। मालवा रिसोर्ट में अतिथियों ने  परम्परागत व्यंजनों का लुफ्त भी लिया। स्पीकर व प्रतिनिधि हस्तशिल्प और हस्तकलाओं के प्रसिद्ध विक्रय संस्थान ‘‘रूपायन’’ भी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध हस्तकलाओं और हस्तशिल्प से निर्मित वस्तुओं को देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्हें इनकी विशेषताओं से अवगत कराया गया। इसके बाद स्पीकर और प्रतिनिधियों ने अपनी आवश्यकता के अनुरूप खरीददारी भी की। यहां से उन्होने बाग व चन्देरी प्रिंट के कपड़ों, दुपट्टा, मफलर, बेग आदि सामग्री खरीदी। यहाॅं आतिथियों को विशेष रूप से बाग प्रिंट व चन्देरी प्रिंट की वि’ोषताओं से भी अवगत कराया गया।
माण्डव में रानी रूपमति महल, जामा मस्जिद तथा जहाज महल की समृद्ध विरासत को देखा। अतिथियों ने भारत की समृद्ध विरासत की प्रसंशा  की। माण्डव में हुए भारतीय परम्परा से स्वागत को भी सराहा। इस अवसर पर धार कलेक्टर श्री श्रीमन् के अलावा पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र सिंह, एडीएम श्री डी.के. नागेन्द्र, एडी’ानल एसपी श्री रायसिंह नरवरिया, एसडीएम सुश्री भव्या मित्तल भी मौजूद थी।







No comments:

Post a Comment