Monday, 20 February 2017

मुख्यमंत्री ने सपत्निक ककराना में की माँ नर्मदा की आरती
इंदौर 20 फरवरी 17
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने अपनी पत्नि श्रीमती साधनासिंह के साथ ग्राम ककराना के नर्मदा तट पर माँ नर्मदा की संध्या आरती की। इस दौरान उनके साथ प्रसिद्ध योगगुरू श्री रामदेव महाराज, जैन संत श्री लोकेश मुनी भी थे। आरती के पश्चात् मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओ को माँ नर्मदा की सेवा का प्रण भी दिलवाया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान, योगाचार्य श्री रामदेव महाराज एवं जैन संत श्री लोकेश मुनी ने कलश से माॅ नर्मदा का जलाभिषेक भी किया। वही मुख्यमंत्री ने सपत्निक माॅ नर्मदा के जल से आचमन भी किया। 
इस दौरान मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेश आर्य, मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विजय दुबे, जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पाण्डे, नर्मदा सेवा यात्रा के प्रदेश प्रभारी श्री विष्णुदत्त शर्मा, विधायक श्री नागरसिंह चैहान, श्री माधवसिंह डावर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।





No comments:

Post a Comment