Sunday, 5 February 2017

सिंहस्थ-2016 में प्राकृतिक आपदा में घायलों को राशि स्वीकृत

सिंहस्थ-2016 में प्राकृतिक आपदा में घायलों को राशि स्वीकृत
इंदौर 5 फरवरी, 2017
    उज्जैन में सम्पन्न हुये सिंहस्थ-2016 में प्राकृतिक आपदा में घायलों को मुख्यमंत्री के स्वेच्छानुदान से सहायता राशि स्वीकृत की गयी है।
    कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर जिले की श्रीमती बसंती पत्नी श्री जुगल निवासी महू, श्री सुरेश पिता श्री रणवीर सिंह निवासी इंदौर, श्री ओमप्रकाश पिता श्री मनोहरलाल निवासी  इंदौर को 50 -50 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गयी है।
     इसी तरह श्री सुरेश पिता श्री फकीरचंद निवासी इंदौर, श्रीमती करिश्मा पत्नी श्री जगदीश निवासी इंदौर,श्रीमती कमलाबाई पत्नी श्री मांगीलाल निवासी इंदौर श्री रामजी पिता विजयसिंह निवासी इंदौर को 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि प्राप्त करने हेतु हितग्राहियों से अपील की गयी है कि वे प्रशासनिक संकुल (कलेक्टोरेट) इंदौर के कक्ष क्रमांक 219 में उपस्थित होकर श्री जे.पी.परिहार संयुक्त संचालक, संभागीय योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय इंदौर से  उक्त राशि प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिये उन्हें अपना आधार कार्ड एवं बैंक पास बुक साथ लाना होगी।
बी.एन. सिंह/श्रीकांत

No comments:

Post a Comment