आंगनवाड़ी भवन के स्थल चयन हेतु पटवारी द्वारा
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से सहमति प्राप्त करने के निर्देश
इंदौर 27 फरवरी, 2017
आंगनवाड़ी भवन निर्माण हेतु स्थल चयन करते समय अब स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से, पटवारी द्वारा सहमति प्राप्त की जायेगी ताकि बच्चों के अनुकूल स्थान पर ही आंगनवाड़ी भवन निर्माण हो सकें।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सहमति उपरांत संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा मौके का स्थल निरीक्षण कर आंगनवाड़ी भवन निर्माण हेतु स्थल चयन निर्धारित करने की कार्यवाही की जायेगी।
संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राजेश मेहरा ने बताया कि कतिपय ग्रामों में आबादी से बाहर अथवा अनुपयुक्त स्थान पर आंगनवाड़ी भवन बनाने की शिकायत प्रकाश में आयी थी, जिसका मुख्य कारण आंगनवाड़ी भवन निर्माण हेतु स्थल चयन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की कोई भूमिका नहीं होना था, जिसकी जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को दी गयी थी। नवीन व्यवस्थ से आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण उपयुक्त व ऐसे स्थान पर होगा जिससे अधिकाधिक हितग्राही लाभान्वित हो सकेंगे।
सिंह/कपूर
No comments:
Post a Comment