Saturday, 25 February 2017

लंबे समय से अनुपस्थित भृत्य के विरूद्ध होगी कार्यवाही
इंदौर 25 फरवरी, 2017
वाणिज्यिक कर विभाग के उपायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग दो में लंबे समय से बगैर बताये अनुपस्थित रहने वाले भृत्य श्री ओमप्रकाश बसना के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। वर्तमान में इस कर्मचारी के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थापित की गयी है। इस कर्मचारी को कार्यालय द्वारा बार-बार पत्र भेजे गये, किंतु अभी तक न तो उनका जबाव आया है और न ही वे स्वयं उपस्थित हुये हैं। इसको दृष्टिगत रखते हुये इन्हें उपस्थित होने के लिये अंतिम चेतावनी दी गयी है और कहा है कि वे 15 दिनों में अपनी उपस्थिति दर्ज करायें, अन्यथा उनके विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी।
महिपाल/कपूर

No comments:

Post a Comment