लालिमा अभियान के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों की
बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण
इंदौर 29 मार्च, 2017
संयुक्त संचालक ,एकीकृत बाल विकास सेवा श्री राजेश मेहरा के निर्देशन में लालिमा अभियान के अंतर्गत 28 मार्च, 2017 को विशेष जनजाति वाली बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया व आयरन फोलिक एसिड टेबलेट का सेवन करवाया गया।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की विशेष जनजाति बेगा, सहरिया, भारिया के बालक व बालिका इंदौर में एकलव्य आवासीय विद्यालय में अध्यनरत है। तुलनात्मक रूप से अन्य जनजाति की अपेक्षा विशेष पिछड़ी इन जनजातियों में रक्त अल्पता अधिक पाई जाती है। श्री मेहरा द्वारा बालिकाओं को सबला योजनांतर्गत मिक्स खिचड़ी व गेहूं सोया बर्फी प्रदाय करने के निर्देश दिये गये। जिससे इनके पोषण स्तर में सुधार हो सके।
इंदौर संभाग के समस्त बच्चों, किशोरी बालिकाओं व प्रजनन काल वाली आयु समूह की महिलाओं को एनीमिया से मुक्त करने के लिये लालिमा अभियान का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से किया जा रहा है। इसके तहत प्रथम चरण में माह अप्रैल में समस्त बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया जाना है।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सी.एल.पासी संस्था प्राचार्य श्री पी.एम.मेथ्यू, श्रीमती अनुपमा व श्री भुपेश यादव उपस्थित रहे।
मौर्य/कपूर
No comments:
Post a Comment