राज्य हज कमेटी की बैठक आज भोपाल में
इंदौर 20 मार्च, 2017
जनाब हाजी इनायत हुसैन कुरैशी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के हज आवेदकों को हज सीटों के वितरण के लिये कुरआ कार्यक्रम 21 मार्च, 2017 मंगलवार को दोपहर 2 बजे हज हाउस परिसर पर होगा। इस वर्ष मध्यप्रदेश को हज-2017 के लिये 3599 सीटों का अंतिम कोटा दिया गया है। 3599 हज सीटों में से आरक्षित श्रेणी-ए (70 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले हज आवेदक) की 912 सीटें एवं विगत वर्ष की आरक्षित श्रेणी-बी की प्रतीक्षा सूची के शेष 561 हज आवेदकों को हज सीटें आवंटित करने के पश्चात इस वर्ष हज-2017 के लिये आरक्षित श्रेणी-बी के 4795 हज आवेदकों में शेष 2126 हज सीटों का कुरा के माध्यम से चयन किया जायेगा। चयन पश्चात शेष हज आवेदकों की एक प्रतीक्षा सूची कुरा के माध्यम से बनाई जायेगी। इस प्रतीक्षा सूची के आवेदकों को हज-2017 के केन्सिलेशन के विरुद्ध प्राप्त होने वाली सीटें आवंटित की जायेगी। कुरा कार्यक्रम में जनाब हाजी इनायत कुरैशी कुरैशी, की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्रीमती ललिता यादव के मुख्य अतिथ्य में एवं शहर काजी भोपाल जनाब सैय्यद मुश्ताक अली नदवी के विशेष अतिथ्य में आयोजित होगा।
समस्त कार्यवाहियों के लिये कुरा कार्यक्रम केन्द्रीय हज कमेटी मुम्बई के माध्यम से निर्धारित मानदण्डों के आधार पर 21 मार्च, 2017 को दोपहर 2 बजे से कार्यालय मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी, हज हाउस ग्राम सिंगारचोली, गुलमोहर गार्डेन के पीछे एयरपोर्ट रोड भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।
सिंह/कपूरजनाब हाजी इनायत हुसैन कुरैशी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के हज आवेदकों को हज सीटों के वितरण के लिये कुरआ कार्यक्रम 21 मार्च, 2017 मंगलवार को दोपहर 2 बजे हज हाउस परिसर पर होगा। इस वर्ष मध्यप्रदेश को हज-2017 के लिये 3599 सीटों का अंतिम कोटा दिया गया है। 3599 हज सीटों में से आरक्षित श्रेणी-ए (70 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले हज आवेदक) की 912 सीटें एवं विगत वर्ष की आरक्षित श्रेणी-बी की प्रतीक्षा सूची के शेष 561 हज आवेदकों को हज सीटें आवंटित करने के पश्चात इस वर्ष हज-2017 के लिये आरक्षित श्रेणी-बी के 4795 हज आवेदकों में शेष 2126 हज सीटों का कुरा के माध्यम से चयन किया जायेगा। चयन पश्चात शेष हज आवेदकों की एक प्रतीक्षा सूची कुरा के माध्यम से बनाई जायेगी। इस प्रतीक्षा सूची के आवेदकों को हज-2017 के केन्सिलेशन के विरुद्ध प्राप्त होने वाली सीटें आवंटित की जायेगी। कुरा कार्यक्रम में जनाब हाजी इनायत कुरैशी कुरैशी, की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्रीमती ललिता यादव के मुख्य अतिथ्य में एवं शहर काजी भोपाल जनाब सैय्यद मुश्ताक अली नदवी के विशेष अतिथ्य में आयोजित होगा।
समस्त कार्यवाहियों के लिये कुरा कार्यक्रम केन्द्रीय हज कमेटी मुम्बई के माध्यम से निर्धारित मानदण्डों के आधार पर 21 मार्च, 2017 को दोपहर 2 बजे से कार्यालय मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी, हज हाउस ग्राम सिंगारचोली, गुलमोहर गार्डेन के पीछे एयरपोर्ट रोड भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment