एक आरोपी जिलाबदर
इन्दौर 27 मार्च, 2017
जिला प्रशासन द्वारा जिले में शांति एवं सुव्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला जारी है। इसी सिलसिले में अपर जिला दण्डाधिकारी श्री शमीम उद्दीन ने लम्बे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपी जीतू कटारिया उर्फ जितेन्द्र पिता सुखलाल निवासी सर्वहारा नगर को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम -1990 की धारा-5 के तहत इंदौर तथा उससे आसपास लगे जिले धार, खण्डवा, खरगोन, उज्जैन और देवास की राजस्व सीमा से छ: माह के लिये जिलाबदर कर दिया है।
No comments:
Post a Comment