पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा-2017 का आयोजन 25 मार्च से
इंदौर 24 मार्च, 2017संचालनालय एकीकृत बाल विकास सेवा मध्यप्रदेश द्वारा प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड के माध्यम से पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा-2017 का आयोजन 25 मार्च, 2017 से 31 मार्च, 2017 तक सतत सात दिवस तक दो पालियो में इंदौर के 30 परीक्षा केन्द्रों पर किया गया है।
उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ते का भुगतान भी किया जायेगा। इस भुगतान के लिये संबंधितों के रोल नंबर के साथ पीईबी द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन परीक्षा केन्द्रों पर उपलब्ध कराएं गए हैं। यह जानकारी परीक्षा केन्द्र से एकत्रित करने के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों की ड¬ूटी संभागीय संयुक्त संचालक, एकीकृत बाल विकास सेवा इंदौर संभाग इंदौर द्वारा लगायी गयी है।
No comments:
Post a Comment