नेशनल लोक अदालत का आयोजन 08 अप्रैल को
इंदौर 24 मार्च, 2017इंदौर कुटुम्ब न्यायालय में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिये आगामी 8 अप्रैल, 2017 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है । इस लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते से कुटुम्ब न्यायालय,इंदौर में लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जायेगा। सभी अधिवक्ताओं तथा पक्षकारों से आग्रह किया गया है कि वे इस लोक अदालत का लाभ लेकर अपने लंबित प्रकरण निराकृत करवायें। लोक अदालत में राजीनामा/सुलह के आधार पर समझौता योग्य वैवाहिक विवाद के प्रकरणों को निराकृत किया जायेगा। इच्छुक पक्षकार तथा अधिवक्ता नेशनल लोक अदालत में अपने प्रकरण निराकृत कराना चाहते हैं वे लोक अदालत में प्रकरण निराकृत कराने के लिये अपने प्रकरण रख सकते हैं।
No comments:
Post a Comment