Monday, 15 May 2017

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि हुई 20 मई 
इंदौर 15 मई, 2017
इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य जारी है। राज्य शासन ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जिले में 15 मई तक समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जाना था। अब 20 मई तक समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जायेगा। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिये जिले में लगभग डेढ़ सौ खरीदी केन्द्र बनाये गये।
महिपाल/कपूर

No comments:

Post a Comment