उद्योग लगाने भूखण्ड के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
इंदौर 18 जून,2017
प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के आधिपत्य के औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक प्रयोजन के लिए उपलब्ध भूखण्डों का आवंटन ऑनलाईन पद्धति से होगा। राज्य औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम-2015 में निहित प्रावधान और प्रक्रियानुसार 'प्रथम आओ प्रथम पाओ' आधार पर भूखण्ड आवंटन होगा। उद्योग विभाग ने इच्छुक उद्यमियों से 19 जून से 23 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवंटन के नियम, प्रक्रिया उपलब्ध भूखण्ड की जानकारी विभागीय वेबसाईट www.mpmsme.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
महिपाल/कपूर
No comments:
Post a Comment