वालेंटीयर्स बच्चों को ज्ञान बांटना चाहते हैं तो विद्यादान से जुडे - संभागायुक्त श्री दुबे
इंदौर 24 जून, 2017
गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी उपयोगी विषय हैं इन विषयों में बच्चों को पारंगत बनाना अत्यंत जरूरी है। इन्हीं को ध्यान में रखते हुये नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे जो भी वालेंटीयर्स के रूप में विद्यादान योजना के अंतर्गत इन विषयों को बच्चों को पढाना चाहते हैं वे विद्यादान योजना से जुडें।
यह अपील संभागायुक्त श्री संजय दुबे ने करते हुये कहा कि इन विषयों के वालेटीयर्स विद्यादान योजना की वेबसाइट पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। विद्यादान योजना से जुडने के लिए वालेंटियर्स अपने शहर के सरकारी स्कूलों में से कोई भी स्कूल चुन सकते हैं, और अपनी रूचि के विषय व सहूलियत के समय पर बच्चों को सप्ताह में एक दिन पढ़ा सकते हैं। इसी क्रम में एक शिक्षित समाज के विकास में योगदान देने हेतु संभागायुक्त इंदौर द्वारा एक प्रयास ‘विद्यादान’ के रूप में पिछले दो वर्षो से इंदौर संभाग में किया जा रहा है। जिसके तहत वर्ष 2015 - 16 में 734 एवं 2016 - 17 में 1251 स्वय सेवियों द्वारा संभाग के विभिन्न स्कूलो में जाकर कक्षा 1 से 8वी तक के छात्र@छात्राओं को विभिन्न विषयों में ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। उक्त योजना से कोई भी वालेंटियर्स जुड़कर अपने ज्ञान को सांझा कर सकते है जिससे सरकारी स्कूल के छात्र@छात्राएं भी अपना सुगम भविष्य बना सके। इस हेतु वालेंटियर्स योजना की वेबसाइट www.vidhyadaan.com पर जाकर पंजीयन कर अपनी रूचि व सुविधा अनुसार अपने घर के पास कोई भी सरकारी स्कूल का चयन कक्षा, विषय, समय एवं दिन के साथ कर सप्ताह में किसी भी एक दिन 02 घंटे की न्यूनतम अवधि में पढ़ा सकते है । इसी क्रम में संभागायुक्त श्री संजय दुबे, द्वारा दिनांक 25 जून 17 को रजिस्टर्ड विद्यादान वालेंटियर्स का इंटरेक्शन सेशन आयोजित किया गया, जिसमें उनके द्वारा सरकारी स्कूल में पढाने संबंधी दिशा-निर्देश दिये। इसी प्रकार प्रति सप्ताह इंटरेक्शन सेशन आयोजित किया जाता है। किसी प्रकार की तकनीकि समस्या या अधिक जानकारी हेतु श्री धीरेन्द्र शर्मा, 9926013800, आयुक्त कार्यालय, इंदौर सम्पर्क कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment