विद्यादानी बेसिक चीजों का ज्ञान कराकर बच्चों के शेक्षणिक स्तर को उंचा करें
- ----संभागायुक्त श्री दुबे
संभागायुक्त कार्यालय में नव विद्यादानियों की बैठक संपन्न
इंदौर 24 जून 2017
नव विद्यादानी स्कूलों में बच्चों को पढाते समय चयनित विषय की बेसिक चीजों को सिखायें तथा बच्चों के ज्ञान के स्तर को उंचा करने में अपनी महती भूमिका निभाएं ताकि बच्चे की नींव मजबूत हो सके। यह अपेक्षा शनिवार को संभागायुक्त कार्यालय में विद्यादान योजना में नव पंजीकृत विद्यादानियों की बैठक में संभागायुक्त श्री संजय दुबे ने नव विद्यादानियों से की।
उन्होंने कहा कि विषयों के सिलेबस को पूरा करने की जिम्मेदारी नियमित शिक्षको की हैं। विद्यादानी सप्ताह में एक दिन में दो घंटे का शिक्षा दान करें तथा अपने द्वारा चयनित विषय की आधारभूत जानकारी बच्चों को दें ताकि उनके ज्ञान का स्तर कक्षा के अनुरूप हो सके। श्री दुबे ने बताया कि एक एनजीओ ने अपने अध्ययन में यह पाया कि शासकीय स्कूलों में बच्चों के बेसिक चीजों के ज्ञान का स्तर कक्षा के अनुरूप नहीं हैं। नव विद्यादानी इसे चुनोती के रूप में लें तथा अपने दो घंटे के पीरियड में समय का विभाजन इस प्रकार करें कि पहले आधा घंटा में बच्चों को पिछली कक्षा की बेसिक बातों का ज्ञान करायें, फिर एक घंटा वर्तमान कक्षा के विषय के पाठ का ज्ञान करायें फिर शेष आधे घंटे में बच्चों को पाठ का रिविजन करायें।
संभागायुक्त श्री दुबे ने कहा कि विद्यादानी सप्ताह में कम से कम एक दिन दो घंटे अनिवार्य रूप से पढायें, यदि सप्ताह में एक से ज्यादा दिन पढाना चाहते हैं तो उसका भी स्वागत हैं। उन्होंने कहा कि जो दिन व समय नियत किया हैं उस दिन व समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की कोशिश करें। आकस्मिक परिस्तिथियों में यदि समय व दिन में परिवर्तन की आवश्यकता हैं तों प्रधानाचार्य से चर्चा कर समय परिवर्तन कर लें किन्तु यह परिवर्तन बार-बार न करें क्योकि बच्चें नियत दिन को पढ़ने हेतु आपकी प्रतीक्षा करते हैं। संभागायुक्त ने बताया कि विद्यादानी की कक्षा में पढ़ाते समय कक्षा का अध्यापक भी मौजूद रहेगा जिससे वह बच्चों को अनुशासित रखेगा, साथ ही विषय के पढाने में दोनों के बीच सामंजस्य व निरंतरता भी बनायें रखने में एक दूसरे को मदद मिलेगी।
बैठक में संभागायुक्त श्री दुबे ने नव विद्यादानियों से यह भी अपेक्षा की कि वे कक्षा में पढाते समय का फोटो व स्कूल संबंधित जानकारी को विद्यादान योजना की बेवसाइट पर अपलोड करें ताकि दूसरे लोग भी इससें प्रेरणा लें सकें और विद्यादान योजना से जुड सकें। उन्होंने कहा कि यदि व्हाटसअप या फेसबुक का उपयोग करते हैं तो इनके माध्यम से भी अपने सुझाव दे सकते हैं तथा फोटो अपलोड कर सकते हैं। उन्होने बताया कि पिछले दो वर्षो से विद्यादान योजना क्रियान्वित हैं तथा इस योजना से लगभग 1200 वोलेंटियर्स जुड़कर व शिक्षा दान में सहभागी बन कर अपने आप को संतुष्ट महसूस कर रहें हैं।
/भदौरिया /गरिमा
No comments:
Post a Comment