जनसुनवाई में कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने रूबरू होकर सुनी लोगो की समस्याएं
-----
200 से अधिक में आवेदन प्राप्त हुये
इंदौर 18 जुलाई, 2017
मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं को रूबरू सुना। अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा ने भी जनसुनवाई में सहयोग किया। कलेक्टर श्री वरवड़े के निर्देशानुसार जिला अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में बैठकर जनसुनवाई की। जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुये।
जनसुनवाई में संचार नगर एंक्सटेशन इंदौर निवासी श्री भीमसिंह कटारिया पिता बाबूलाल कटारिया ने शिक्षा ऋण पर ब्याज अनुदान न मिलने की शिकायत की। आवेदक ने बताया कि उसने अपने पुत्र राहुल कटारिया तथा पुत्री नीलम कटारिया के लिए उच्च शिक्षा हेतु यूको बैंक शाखा तिलक नगर से शिक्षा ऋण लिया था। यूको बैंक को ब्याज अनुदान के लिए आय प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया था। फिर भी बैंक द्वारा अभी तक ब्याज अनुदान की राशि खातों में नहीं दी गई हैं तथा बैंक द्वारा ऋण पर ब्याज सहित वसूली की जा रही हैं। मामले में नियमानुसार कार्यवाही हेतु उच्च शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया हैं।
एक अन्य मामले में आवेदिका बसंती बाई श्रीकृष्ण निवासी बुरानाखेडी ने आवास हेतु कुटीर एवं वृद्धावस्था पेंशन की राशि में वृद्धि किए जाने की गुहार लगाई। आवेदिका ने बताया कि उसकी उम्र 85 वर्ष हैं और देखरेख करने वाला कोई नहीं हैं। आवेदिका के पास बीपीएल कार्ड भी है। आवेदिका की उम्र 80 वर्ष से अधिक होने के कारण वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि की जावें तथा शासन की योजना अंतर्गत कुटीर का लाभ दिलाया जायें। मामले में त्वरित कार्यवाही हेतु जनपद पंचायत इंदौर के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया गया हैं।
जनसुनवाई में बेटमा के तंबोली मौहल्ला निवासी राजेश कुमरावत पिता राधेश्याम कुमरावत ने अपने मकान पर दूसरे के द्वारा जबरदस्ती किए गए कव्जा को हटवाए जाने की मांग की। आवेदक ने बताया कि प्रार्थी द्वारा एक वर्ष पूर्व उपाध्याय नगर में एक मकान खरीदा था जिसकी रजिस्ट्ररी उनके द्वारा करवाई गई हैं तथा नगर पंचायत बेटमा में नामांतरण भी करा लिया गया हैं। मामले में वैधानिक कार्यवाही हेतु एस.डी.एम देपालपुर को निर्देशित किया गया हैं।
एक अन्य मामले में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाणगंगा इंदौर से सेवा निवृत शिक्षक श्री त्रिलोक चंद ने समर्पित अवकाश तथा ग्रेज्युटी की महगाई भत्ता अनुसार बडी हुई राशि के भुगतान करवाए जाने का अनुरोध किया। आवेदक ने बताया कि एक साल से ज्यादा समय हो गया हैं किन्तु समस्या का समाधान नहीं हो रहा हैं। मामले में कार्यवाही हेतु जिला शिक्षा अधिकारी इंदौर को लिखा गया था।
जनसुनवाई में सरिता चौहान पत्नी स्व0 महेश चौहान निवासी जनपद पंचायत परिसर इंदौर ने अनुकम्पा नियुक्ति दिलवाए जाने की मांग की हैं। आवेदिका ने बताया कि उनके पति महेश चौहान जनपद पंचायत इंदौर में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। 6 मई 2017 को पैरालायसिस अटैक के कारण निधन हो गया हैं। मामले में कार्यवाही हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर को लिखा गया हैं।
एक अन्य मामले में सुनीता कमल मालवीय निवासी कर्मा नगर ने विद्युत बिल ज्यादा आने की शिकायत की। आवेदिका ने बताया कि दिन में घर से बाहर रहते है घर में केवल दो पंखे व दो सी.एफ.एल ही उपयोग में आती हैं। इसी तरह की शिकायत रामकृष्ण पवार निवासी हनुमान मंदिर के पास इंदौर ने भी की तथा बताया कि मीटर रीडर मीटर की रीडिंग लेने नहीं आता हैं तथा ज्यादा युनिट के बिल दिए जा रहें हैं। मामले में कार्यवाही हेतु पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी को लिखा गया हैं।
भदौरिया/ गरिमा
No comments:
Post a Comment