युवाओं को रोजगार देने के लिये रोजगार मेला 21 जुलाई को
इंदौर 19 जुलाई, 2017
नेशनल कॅरियर सर्विस भारत सरकार एवं जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा शिक्षित युवाओं को सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों में रोजगार देने के लिये एक दिवसीय रोजगार मेला इंदौर में 21 जुलाई को आयोजित किया गया है। स्थानीय जिला रोजगार कार्यालय 10 पोलोग्राउन्ड इंदौर के परिसर में (जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र/DIC के पास) यह मेला 21 जुलाई 2017 शुक्रवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे- एच.जी.एस (बी.पी.ओ) फ्लीपकार्ट, शिवशक्ति बायो आदि में आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदको के साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक रूप से चयनित करेंगे।
उक्त मेले में 18 से 35 वर्ष के आवेदक जो कि हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण हो वह सभी मेले में भाग ले सकते हैं। मेले में उन्हें योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। रोजगार मेले में सम्मिलित होने के इच्छुक आवेदकों को अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियां एवं अन्य प्रमाण-पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियां भी आवश्यक रूप से साथ लाना होगी।
भारत सरकार के कॅरियर पोर्टल www.ncs.gov.in पर अथवा जिला रोजगार कार्यालय की बेवसाइट www.mprojgar.gov.in पर भी रोजगार हेतु पंजीयन कराया जा सकता है, जिससे कि भविष्य में रोजगार हेतु अवसर प्राप्त हो सके।
/महिपाल/गरिमा
No comments:
Post a Comment