बाल भवन में चलेगा बच्चों के लिए समर कोर्स
इंदौर 13 अप्रैल 2018
सहायक संचालक बाल भवन श्री के.सी. पाण्डेय ने बताया कि बाल भवन इंदौर 29/3 ओल्ड पलासिया में ग्रीष्मकालीन सत्र 16 अप्रैल 2018 से प्रारंभ हो रहा हैं1 सत्र में विशेष रूप से योगा, जिसमें योगाभ्यास के साथ-साथ आत्मसुरक्षा, क्राफ्ट वर्क, ज्वैलरी मैकिंग व इसके अतिरिक्त नियमित नृत्य, गायन, व कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। समस्त गतिविधियों के लिए वार्षिक शुल्क वर्ष 2018-19 के लिए 60 रूपये हैं, जिसमें 5 से 16 वर्ष के बालक-बालिकाएं अपना पंजीयन 11 से 5 बजे के बीच करवा सकते हैं। पंजीयन के लिए अभिभावकों की यहमति के साथ उम्र संबंधी प्रमाण-पत्र व दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य हैं। पंजीयन के लिए शासकीय अवकाश को छोड़कर शेष दिनों में कार्यालयीन दूरभाष 0731-2562683 पर संपर्क किया जा सकता हैं।
No comments:
Post a Comment