Friday, 20 April 2018

प्रत्येक विकासखण्ड में मई तक होंगी किसान कल्याण कार्यशाला
प्रमुख सचिव डॉ. राजौरा द्वारा जिला कलेक्टरों को निर्देश 
इंदौर, 20 अप्रैल 2018
     प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने और किसानों को नवीन तकनीकों की जानकारी देने के लिये 14 अप्रैल से विकासखण्ड स्तर पर किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन शुरू हो चुका है। यह कार्यशालाएँ मई तक जारी रहेगी। कार्यशाला में उप-सचालक कृषिपरियोजना संचालक 'आत्मा', उप संचालक पशुपालनसहायक संचालक उद्यानिकी और सहायक संचालक मत्स्य पालन विशेष रूप से उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को देंगे। कृषि वैज्ञानिक भी कार्यशाला में मौजूद रहकर किसानों को नवीन तकनीकों की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। प्रमुख सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास डॉ. राजेश राजोरा ने कार्यशाला के प्रभावी आयोजन के संबंध में जिला कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं। जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि प्रत्येक कार्यशाला में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति-पत्र दिये जायें। किसानों को जैविक खेती के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी जाये। कार्यशाला में उन किसानों को भी अपने विचार रखने के अवसर दिये जायेंजिन्होंने नवीन तकनीकों को अपनाकर कृषि के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल की है। कार्यशाला में जन-प्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से आमंत्रित करने के लिये भी कहा गया है।

No comments:

Post a Comment