Tuesday, 3 April 2018

इंदौर जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन की प्रारंभिक तैयारियां शुरू
कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने ली समीक्षा बैठक
सभी तैयारियां आयोग द्वारा निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश
इंदौर 03 अप्रैल,2018
            इंदौर जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन की प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई है। जिले में मतदाता सूची को अदद्यतन करने तथा पूरी तरह से परिशुदध रूप से तैयार करने, मतदान केन्द्रों की स्थिति पता करने, भौतिक सत्यापन करने आदि कार्य को आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये है। मतदान केन्द्रों की स्थिति का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करने के लिए जिले में 202 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किये गये है। साथ ही निर्देश दिये गये है कि मतदाता सूची को अदद्यतन करने के लिए निर्धारित प्रारूप में नागरिकों से आवेदन लें।
      यह जानकारी आज यहां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत वरवड़े द्वारा तैयारियों के संबंध में ली गयी समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जमील खॉन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने निर्देश दिये है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन की सभी प्रारंभिक आवश्यक तैयारियां निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाये। निर्वाचन कार्य तथा मतदाता सूची को अदद्यतन कार्य में लापरवाही करने वालों के विरूदध सख्त कार्यवाही की जाये। बैठक में अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े ने बताया कि जिले में निर्वाचन संबंधी सभी प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गयी है। मतदाता सूची को अदद्यतन करने का कार्य चल रहा है। ऐसे नागरिक जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं है, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाये। अन्यत्र चले गये मतदाताओं से भी कहा गया है कि वे अपनी प्रविष्टि में सुधार करवा लें। इसके लिए वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। नाम जोड़ने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। बताया गया कि जिले में 3 हजार 107 मतदान केन्द्र है। इन मतदान केन्द्रों के भौतिक सत्यापन के लिए 202 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किये गये है। इन सेक्टर अधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रारूप में मतदान केन्द्र संबंधी स्थिति की निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की जायेगी।
क्रमांक 25/853/महिपाल/विजय

No comments:

Post a Comment