संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय,इंदौर
समाचार
सांसद श्री थावर चंद गेहलोत ने सांसद निधि से एक निर्माण
कार्यो के लिए लगभग 50 लाख स्वीकृत दी
इंदौर 03 अप्रैल,2018
कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने सांसद क्षेत्र विकास योजना के तहत वर्ष 2016-17 में सांसद श्री थावर चंद गेहलोत की अनुशंसा पर इंदौर शहर के चिमनबाग मैदान पर कबड्ड़ी स्टेडियम के निर्माण (फेस-1) वार्ड क्रमांक 57 के लिए 50 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। जारी ओदशानुसार उक्त निर्माण कार्य की निर्माण एजेंसी आयुक्त नगर निगम इंदौर को बनाया गया हैं। स्वीकृति आदेश जारी होने के बाद 31 मार्च 2019 तक उक्त कार्य को पूर्ण कराने की जिम्मेदारी क्रियांवयन ऐजेंसी की होगी। यह निर्माण कार्य केवल शासकीय भूमि पर ही समस्त भूमि संबंधी औपचारिकताएं कार्य प्रारंभ करने के पूर्व ही पूर्ण कर ली जाये।
क्रमांक 19/847/राठौर/जी
No comments:
Post a Comment