जल संसद का आयोजन 30 अप्रैल को
इंदौर 28 अप्रैल 2018
सूखती नदियों को बचाने और जन जागरुकता के लिए "जल संसद कार्यक्रम" का आयोजन समूचे प्रदेश में किया जाएगा। इंदौर जिले में भी4 विकासखंडों में यह आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने जल संसद कार्यक्रम के आयोजन के लिए जन अभियान परिषद को नोडल नियुक्त किया है। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर जिले में ग्राम उज्जैनी में नर्मदा क्षिप्रा संगम स्थल तथा विकासखंड महू के ग्राम यशवंत नगर, विकासखंड सांवेर के ग्राम कटक्या और विकासखंड देपालपुर के ग्राम बनेड़िया में जल संसद का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 30 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। जल संसद के आयोजन के पीछे उद्देश्य जिले की नदियों को पुनर्जीवित करना है।
जन अभियान परिषद और जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से इस आयोजन में सहभागिता का अनुरोध किया है। जल संसद के आयोजन के दौरान प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम ग्राम ईंटखेड़ी छाप विकासखंड फंदा जिला भोपाल में कोलास नदी के तट पर भी होगा। यहां मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी जिले के उपरोक्त स्थानों पर किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment