अजा/जजा वर्ग के महाविद्यालीन विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृति
इंदौर 23 मई 2018
राज्य शासन के निर्देशानुसार इंदौर में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति दी जायेगी। जारी निर्देशानुसार छात्रवृति पोर्टल 2.0 पर छात्रवृति आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 सिंतबर 2018 हैं। परीक्षण उपरान्त छात्रवृति वितरण 31 दिसंबर, 2018 से पूर्व कर दिया जायेगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती मोहिनी श्रीवास्तव से अजा/जजा वर्ग के विद्यार्थियों से इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की हैं।
No comments:
Post a Comment