ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुंआ में 30 मई को लगेगा स्वरोजगार मेला
इंदौर 23 मई 2018
इंदौर जिले में युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देने तथा उनके ऋण प्रकरण तैयार करने के लिए स्वरोजगार मेलों के आयोजन का सिलसिल शुरू किया गया हैं। इस सिलसिले में आगामी 30 मई 2018 इंदौर के ढ़क्कन वाला कुंआ स्थित ग्रामीण हाट बाजार मैदान में स्वरोजगार मेला आयोजित किया गया हैं।
इन मेलों का आयोजन कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों द्वारा किया जा रहा हैं। बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 22 मई, 2018 को जनपद पंचायत महू तथा आज 23 मई 2018 को जनपद पंचायत सांवेर में मेला आयोजित हो चुका हैं। इसके अलावा 26 मई 2018 को जनपद पंचायत देपालपुर एवं 30 मई 2018 को ग्रामीण हाट बाजार मैदान इंदौर में स्वरोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।
इस मेले में जिले के विभिन्न विभागों के माध्यम से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना के तहत स्वरोजगार की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए संचालित की जाती हैं। सम्मेलन में संबंधित विभागों के प्रतिनिधि, वित्तीय संस्थाएं व प्रशिक्षण, उद्यमिता संस्थाओं द्वारा सम्मेलन में उपस्थित हो कर योजनाओं के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जायेगा। इस स्वरोजगार सम्मेलन में योजनानुसार आवेदकों का चयन किया जाकर ऋण प्रकरण तैयार किये जायेगें।
/महिपाल/जी
No comments:
Post a Comment