चार अशासकीय संस्थाओं को दिया गया 70 लाख रूपये से अधिक का अनुदान
इंदौर 01 मई 2018
महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पंजीकृत तथा बाल कल्याण क्षेत्र में कार्यरत 4 अशासकीय संस्थाओं को विभाग द्वारा अनुदान दिया गया है। संभागीय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग राजेश मेहरा ने बताया कि अशासकीय संस्था श्रद्धानंद बाल आश्रम कोठारी मार्केट इंदौर को 24 लाख 93 हजार रूपये, अशासकीय संस्था जीवन ज्योति राउ को 21 लाख 79 हजार रूपये, अशासकीय संस्था सागर सामाजिक संस्था नंदबाग कॉलोनी इंदौर को 13 लाख 37 हजार रूपये का अनुदान दिया गया है। उक्त समस्त संस्थाऐं बाल गृह का संचालन करती है। इसी प्रकार अशासकीय संस्था संजीवनी सेवा संगम सत्यसाई स्कूल के पास इंदौर को शिशु गृह संचालन हेतु 10 लाख 53 हजार रूपये का अनुदान दिया गया है। इस प्रकार इन संस्थाओं को कुल 70 लाख 62 हजार रूपये का अनुदान दिया गया।
No comments:
Post a Comment