पी.एस.सी द्वारा होगी कुलसचिवों की भर्ती
इंदौर, 08 मई 2018
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के अंतर्गत सहायक कुल सचिव परीक्षा 2018 हेतु आज विज्ञापन जारी किया गया हैं।
29 पदों हेतु विज्ञापन उक्त परीक्षा हेतु स्नातकोत्तर उपाधि धारक अभ्यार्थी आवेदन कर सकेगें। पदों हेतु चयन ऑनलाइन परीक्षा तथा साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। उक्त परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र 10 मई 2018 से एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से भरे जायेगें। उक्त पों हेतु ऑनलाइन परीक्षा 15 जुलाई 2018 को आयोजित की जाएगी।
प्रदेश के विश्व विद्यालयों में रिक्त सहायक कुल सचिव के पदों की इस विज्ञापन के माध्यम से पूर्ति हो सकेगी तथा प्रदेश के विश्व विद्यालयों के प्रशासनिक व्यवस्थ सुदृढ़ होगी। उक्त विज्ञापन आयोग की बेवसाइट www.mppscdemp.in, www.mppsc.com तथा www.mppsc.nic.in पर अपलोड किया गया हैं।
/सिंह/जी
No comments:
Post a Comment