रोजगार मेला 11 जनवरी को
इंदौर, 8 जनवरी,2017/
कलेक्टर श्री पी.नरहरि के निर्देशानुसार आगामी 11 जनवरी को प्रात: 11.30 बजे से हाट बाजार (ढक्कनवाला कुंआ के पास) जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के 25 हितग्राहियों को भी रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्री एस.के.श्रीमाली ने बताया कि हितग्राहियों को ऋण राशि अधिकतम 50 हजार रूपये पर 15 हजार रूपये अनुदान दिया जाएगा। हितग्राही को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए, न्यूनतम 5 वीं पास होना चाहिए। सक्षम अधिकारी द्वारा जाति प्रमाण पत्र और जन्मतिथि प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, ऋण हेतु भूमि या भवन किराये पर हो तो किरायानामा प्रस्तुत करना अनिवार्य है, मशीन या उपकरण या साज-सज्जा हेतु कोटेशन प्रस्तुत करना जरूरी है और हितग्राही की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए।
बीएनसिंह/श्रीकांत

No comments:
Post a Comment