कलेक्टर ने दिये सिरपुर तालाब के आसपास सफाई करने के सख्त निर्देश
इंदौर, 8 जनवरी,2017/
कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने सिरपुर तालाब के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने नगर निगम इंदौर और ग्राम पंचायत बांक के अधिकारियों को साफ-सफाई करने के लिये निर्देशित किया है। उन्होंने इस अभियान को चलाने के लिए एसडीएम राऊ सुश्री नेहा मीणा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है, जिसमें उपायुक्त नगर निगम श्री नरेन्द्र शर्मा, झोनल अधिकारी नगर निगम झोन क्रमांक 16, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत इंदौर, परियोजना अधिकारी आईसीडीएस इंदौर, ड्रिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होम गार्ड इंदौर, झोनल मेडिकल आफीसर मल्हारगंज इंदौर, सचिव ग्रामपंचायत बांक को टीम में शामिल कर सात दिन में पालन प्रतिवेदन प्रेषित करने के निर्देश दिये गये हैं।
बीएनसिंह/श्रीकांत

No comments:
Post a Comment