Friday, 13 January 2017

पाँच आरोपी रासुका में निरुद्ध
इंदौर 13 जनवरी, 2017
इंदौर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने पाँच आरोपियों को रासुका में निरूद्ध करने के आदेश जारी किये हैं।
जारी आदेशानुसार जिन आरोपियों को रासुका में निरूद्ध किया गया है,उनमें मल्हारगंज थाना क्षेत्र के कमलापार्क निवासी कल्पेश उर्फ अल्पेश पिता रमेश सिंह उर्फ रामचन्द्र चौहान, जबरन कॉलोनी निवासी राहुल पिता मुकेश राठौर तथा शनि गली निवासी राहूल उर्फ हड्डी पिता राजा वर्मा, आरोपी विशाल पिता कैलाश सोनाने निवासी महल कचहरी इंदौर तथा आरोपी पप्पू तैली उर्फ प्रवीण पिता कैलाश शर्मा निवासी अशोक नगर,इंदौर शामिल हैं। इन आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में अनेक आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
महिपाल/कपूर

No comments:

Post a Comment