Friday, 13 January 2017

संभाग के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बटेंगे तिल के लड्डू
------
आंगनवाड़ी केन्द्रों में मकर संक्राति का होगा विशेष आयोजन
इंदौर 13 जनवरी,2017
संभाग के आंगनवाड़ी केन्द्रों में मकर संक्रांति (14 जनवरी) के अवसर पर पोषण स्वास्थ्य व खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। एनीमिया में कमी लाने के लिये जनजागरूकता तथा हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिये भोजन में आयरनयुक्त स्थानीय व प्रचुरता से उपलब्ध खाद्य पदार्थों के सेवन को बढ़ावा देने के संबंध में स्थानीय समुदाय को जागरूक करने हेतु गतिविधियों का आयोजन केन्द्र स्तर पर किया जायेगा।
संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्री राजेश मेहरा ने बताया कि एनीमिया के कारण एवं निदान के बारे में हितग्राहियों को जानकारी प्रदानकरने के साथ-साथ प्रतिदिन के भोजन में पोषण विविधता के बारे में जानकारी देने, स्थानीय उपलब्ध खाद्य सामग्री के उपयोग, सामुदायिक सहभागिता से तिल एवं राजगिरा के विभिन्न व्यंजनों का वितरण एवं विभिन्न खेलकूद की गतिविधियों का आयोजन कराने हेतु संभाग के महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
सिंह/कपूर

No comments:

Post a Comment