Tuesday, 24 January 2017

26 जनवरी की तैयारियों की अंतिम पूर्वाभ्यास परेड सम्पन्न


--------------------
कलेक्टर श्री पी. नरहरि ने परेड की सलामी ली
इंदौर 24 जनवरी, 2017
    26 जनवरी की तैयारियों के संबंध में पूर्वाभ्यास परेड का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री पी. नरहरि ने परेड की सलामी ली और ध्वज फहराया। 26 जनवरी को होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। कार्यक्रम में सबसे पहले कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तदुपरान्त कलेक्टर श्री पी. नरहरि और डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्रा ने परेड का निरीक्षण किया। तदुपरान्त हर्ष फायर के बाद परेड हुई। बच्चों द्वारा पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। कलेक्टर ने सभी कार्यक्रमों को और बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिये हैं।
क्रमांक: 191/191/राठौर/वटके

No comments:

Post a Comment