इंदौर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने दो आरोपियों को रासुका में निरूद्ध करने के आदेश जारी किये हैं।
जारी आदेशानुसार जिन आरोपियों को रासुका में निरूद्ध किया गया है,उनमें जुबेर पिता मुख्तियार उर्फ यूसुफ, निवासी सेक्टर एन, नंदननगर, चंदननगर इंदौर तथा पवन उर्फ भय्यू पिता राजेश निवासी हनुमान मंदिर के पास, पिपल्याहाना इंदौर शामिल हैं। इन आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में अनेक आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
क्रमांक: 192/192/राठौर/वटके
No comments:
Post a Comment