Tuesday, 24 January 2017

26 जनवरी को हाईकोर्ट में होगा ध्वजारोहण


इंदौर 24 जनवरी, 2017
    हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जिले में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक तिरंगा झंडा शान से फहराया जायेगा। इसी तारतम्य में म.प्र. उच्च न्यायालय की खण्डपीठ इन्दौर परिसर में भी प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस श्री पी.के. जायसवाल द्वारा प्रात: ठीक 9 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। इस अवसर पर अन्य न्यायाधीश, प्रशासनिक अधिकारी एवं अधिवक्तागण मौजूद रहेंगे।
क्रमांक: 189/189/बीएन सिंह /वटके

No comments:

Post a Comment