हर हाल में अधूरे पड़े इंदिरा आवासों को पूर्ण करें -कमिश्नर श्री दुबे
इंदौर 12 जनवरी 2017
इंदौर कमिश्नर श्री संजय दुबे ने गुरुवार को बडवानी जिले के विकासखंड सेंधवा के ग्रामो में अधूरे पड़े इंदिरा आवासो का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने इन आवासो का निर्माण कार्य हरहाल में पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियो, इंजीनियरो एवं रोजगार सहायको को दिये ।
कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तेजस्वी एस नायक, सहायक कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, एसडीएम सेंधवा श्री एमएल कनेल, जनपद पंचायत सेंधवा के सीईओ श्री आरसी हालू सहित अन्य अधिकारी, मैदानी अमला उपस्थित था।
श्री दुबे ने निरीक्षण के दौरान ग्राम देवली पहंुचकर अधूरे पड़े इंदिरा आवासों को देखा एवं मौके पर उपस्थित अधिकारियो-रोजगार सहायक से जानकारी लेने पर पाया कि उक्त निर्माण कार्य वर्ष 2014-15 के होकर अभी भी अधूरे पड़े है। राशि मिलने के पश्चात् भी हितग्राही निर्माण कार्य पूर्ण करने में विशेष रूचि नही दिखा रहे है। इस पर श्री दुबे ने मौके पर ही उपस्थित कलेक्टर को क्लस्टर में हितग्राहियो की बैठक बुलाकर उन्हे निर्माण कार्यो को पूर्ण कराने हेतु प्रोत्साहित करने के लिये कहा। साथ ही उन्होने एसडीएम को भी आदेशित किया कि इसके पश्चात् भी जो आवास पूर्ण नही होते या उनका कार्य प्रारंभ नही होता है तो दोषियो पर अपने न्यायालय में पेशी लगाकर नियमानुसार कठोर कार्यवाही करे।
सिंह@कपूर
No comments:
Post a Comment