Wednesday, 4 January 2017

जिला प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही

कलेक्टर श्री पी.नरहरि के सख्त निर्देश पर आरटीओ और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही------जिला प्रशासन के बस चेकिंग अभियान में 

14 बसों व 18 टाटा मैजिक वाहनों के बने चालान

इंदौर 4 जनवरी, 2017
कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने स्कूल बसों और शहर में चल रही विभिन्न बसों के  चेकिंग करने, उनके फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट आदि चेक करने के निर्देश दिये थे। इसी निर्देश के परिपालन में जिला प्रशासन और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा संयुक्त कार्यवाही में आज 14 बसों और 18 टाटा मैजिक वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री एम.पी.सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के अंतर्गत विजय नगर चौराहे से अरविन्दों तक जांच दल ने गाड़ियों की चैकिंग की,जिसमें 18 से अधिक टाटा मैजिक वाहनों के विरूद्ध जांच के दौरान अनियमितता पायी जाने पर चालानी कार्यवाही की गयी है। बसों की जांच के दौरान 8 बसों के टैक्स बकाया और बिना परमिट के बस संचालन पर भी चालानी कार्यवाही की गयी है। जांच के दौरान तहसीलदार श्री डी.डी.शर्मा और तहसीलदार श्री चरणजीत सिंह हुड्डा भी साथ रहे। यहां से जांच दल ने राऊ चौराहे पर बसों को रोककर चैकिंग की,जिसमें 6 बसें क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाते हुये पाई गयीं,जिनके विरूद्ध भी चालान की कार्यवाही की गयी है। जांच के दौरान एलएनसीटी कॉलेज और स्कूल की बसों को भी कैम्पस में जाकर चेक किया गया,जहां उनके फिटनेस और उनके परमिट की भी जांच की गयी। कई बसों में फस्र्टएड बॉक्स खाली पाये गये, इन बॉक्सों में सभी फस्र्टएड के लिये आवश्यक सामग्री रखने के निर्देश दिये गये। साथ ही बसों में अग्निशमन यंत्रों को चालू हालत में रखने के निर्देश भी दिये गये।


No comments:

Post a Comment