तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल आज से
इंदौर 19 फरवरी, 2017
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के तत्वावधान में आज 20 फरवरी से 22 फरवरी तक 3 दिवसीय फिल्म फेस्टिवल रविन्द्र नाट¬ गृह में आयोजित किया जायेगा। इस फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन 20 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कविता पाटीदार द्वारा किया जायेगा। 20 फरवरी को पौने 12 बजे फिल्म सुभाषचन्द बोस और शाम 4 बजे फिल्म गांधी दिखायी जायेगी। 21 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे छोटा सिपाही, दोपहर पौने 12 बजे बाबा साहब अम्बेडकर, शाम साढ़े 4 बजे लोकटक लैरेम्बी फिल्म दिखायी जायेगी। इसी प्रकार तीसरे और अंतिम दिन 22 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे फिल्म इमा सावित्री, दोपहर 2 बजे फिल्म लगान दिखाई जायेगी और शाम साढ़े 6 बजे समारोह का समापन होगा।
सिंह/कपूर
No comments:
Post a Comment