उत्कृष्ठ विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ
इंदौर 4 मार्च, 2017
इंदौर के शासकीय उत्कृष्ठ बाल विनय मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अगले शैक्षणिक सत्र के लिये प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। इस विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रतिभावान बच्चों को प्रवेश दिया जायेगा।
शासकीय उत्कृष्ठ बाल विनय मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि इस स्कूल में प्रवेश के लिये विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन भरने का कार्य प्रारंभ हो गया है। यह आवेदन-पत्र www.mponline.gov.in लिंक पर लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत भरे जा सकते हैं। परीक्षा आवेदन-पत्र SOE-SOM APPLICATION FORM 2017-18 में भरना है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2017 है। इस वर्ष कक्षा 8वीं की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्रायें भी आवेदन-पत्र भरकर चयन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
महिपाल/कपूर
No comments:
Post a Comment