इंदौर और बुरहानपुर में ह¨गा जेल का निर्माण
--------------
जेल विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक
इंदौर 21 मार्च, 2017
इंदौर में सांवेर रोड पर अधूरे केन्द्रीय जेल भवन का निर्माण कार्य अगले वित्तीय वर्ष में प्रारंभ करवाया जायेगा। इसके लिये अगले वित्त वर्ष के बजट में 30 करोड की राशि रखी गयी है। यह जानकारी जेल मंत्री सुश्री कुसुम महदेले की अध्यक्षता में गत दिनों भोपाल में सम्पन्न हुई विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में दी गयी। बैठक में समिति के सदस्य विधायक श्री राजकुमार मेव और श्री राजेन्द्र मेश्राम भी उपस्थित थे।
बताया गया कि बुरहानपुर में जेल भवन के निर्माण के लिये 9 कर¨ड़ की राशि अगले वित्त वर्ष में खर्च ह¨गी। अभी बुरहानपुर में क¨ई जेल नहीं है। वर्तमान में पुरानी 41 जेल में से शहर की घनी आबादी में आ चुकी 17 जेलो को म.प्र. गृह निर्माण मण्डल से पुनर्घनत्वीकरण की य¨जना द्वारा शहर से बाहर सुरक्षित एवं आधुनिक मापदण्ड के अनुसार बनाये जाने की योजना है। बैठक में सदस्यों ने भी अपने सुझाव दिये।
No comments:
Post a Comment