औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इंदौर में कौशल मेले सम्पन्न
इंदौर 31 मई, 2017
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इंदौर में मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना एवं कौशल्या योजना के अंतर्गत कौशल मेले का आयोजन गत दिनों किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिये नि:शुल्क पंजीयन की सुविधा रखी गयी थी।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य श्री राजेश कपिल ने बताया कि मेले में 412 छात्र-छात्राओं का पंजीयन कौशल्या योजना के अंतर्गत किया गया। मेले में जागरुकता के लिये नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से श्री शिरीष शेकटकर, श्री जी.एस.शाजापुरकर, श्री गोपाल दीक्षित, श्री सतीश मण्डलोई आदि ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। बताया गया कि रोजगार की पढ़ाई चलें आईटीआई अभियान के अंतर्गत चल रहे ग्रीष्मकालनी प्रशिक्षण सत्र की अवधि 30 जून तक के लिये बढ़ा दी गयी है। यह कार्यक्रम संयुक्त संचालक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान श्री डी.एस.ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री सुबोध शुक्ला ने किया तथा अंत में उप प्राचार्य श्री डी.सी.जोशी ने आभार माना।
No comments:
Post a Comment