बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु
व्यक्तियों को राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार
---
पुरस्कार के लिये 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
इंदौर 27 जून, 2017
बच्चों की सेवा, बाल संरक्षण और बाल कल्याण के क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाले व्यक्तियों को भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार दिया जायेगा। इस पुरस्कार के लिये इंदौर जिले के व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित व्यक्तियों को उपरोक्त तीनों श्रेणियों में अलग-अलग पुरस्कार दिये जायेंगे।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री के.सी.पाण्डे ने बताया कि इस पुरस्कार के इच्छुक व्यक्ति 15 जुलाई, 2017 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यह आवेदन इंदौर के प्रभु नगर स्थित महिला सशक्तिकरण कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी उक्त कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0731-2792100 से भी प्राप्त की जा सकती है। बताया गया कि पुरस्कारों के लिये चयनित व्यक्तियों को उक्त तीनों अलग-अलग श्रेणियों में प्रत्येक पुरस्कार प्राप्तकर्ता को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, रजत पट्टिका और प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा।
सिंह/कपूर
No comments:
Post a Comment